‘राजनाथ सिंह के घर’ से चल रही थी ये पॉलिटिकल पार्टी, चुनाव आयोग ने कसा शिकंजा

0
चुनाव आयोग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

चुनाव आयोग ने देशभर के लगभग 255 राजनैतिक दलों को ‘डीलिस्ट’ कर दिया है। जिन पार्टियों को डीलिस्ट किया गया है उनके ऑफिस के पते बड़े हैरान कर देने वाले हैं। किसी पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सरकारी आवास का पता लिखा है तो किसी पर जम्मू कश्मीर के सीआईडी ऑफिस का पता लिखा है। जिन पार्टियों को डीलिस्ट किया उन्होंमने 2005 से कोई चुनाव नहीं लड़ा औरि सिर्फ कागज पर ही मौजूद हैं। इंडियन एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आया कि ‘ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव जनता दल’ नाम की पार्टी का पता 17,अकबर रोड, नई दिल्ली, 110001 लिखा हुआ है। जो फिलहाल राजनाथ सिंह का सरकारी आवास है। दूसरी पार्टी है ‘ऑल इंडिया होमलेस पीपल कांग्रेस’ जो कि वेस्ट बंगाल साउथ 24 परगना पर रजिस्टर है। लेकिन वह पता भी किसी और का है। ‘पवित्र हिंदुस्तान काजगाम’ नाम की एक पार्टी का पता 11, हरीश चंद्र माथुर लेन, नई दिल्ली,110001 पर रजिस्टर है। लेकिन वह जम्मू कश्मीर की CID का ऑफिस है।

इसे भी पढ़िए :  10 मिनट में देखिए पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम और आज की एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST

अगले पेज पर पढ़िए- फर्जी पार्टियों के मामले में दिल्ली के बाद यूपी का नंबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse