किडनी ट्रांसप्लांट के बाद आज घर वापस लौटेंगी सुषमा स्वराज

0
किडनी ट्रांसप्लांट

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एम्स में 10 दिन पहले किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एम्स ने एक बयान में कहा, ’10 दिसंबर 2016 को गुर्दा प्रतिरोपण कराने वाली सुषमा स्वराज की सेहत में सतत सुधार हुआ है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है।’

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर ऐसा क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कि ट्विटर पर हुई जमकर खिंचाई, पढ़ें पूरी खबर

एम्स ने कहा कि ऑपरेशन के बाद उनकी सेहत में आ रहे सुधार पर प्रतिरोपण सर्जनों, चिकित्सकों, सघन चिकित्सा विशेषज्ञों और फिजियोथेरेपिस्ट का दल करीबी नजर बनाए हुए था।

इसे भी पढ़िए :  नकवी ने कश्मीर में जल्द हालात सामान्य होने की जताई उम्मीद

बता दें कि 16 नवंबर को सुषमा स्वराज की किडनी फेल हो गई थी। जिसके बाद से वह डायलिसिस पर थीं। सुषमा ने खुद यह जानकारी ट्वीट करके दी थी। सुषमा स्वराज ने गत 16 नवंबर को ट्विटर पर लिखा था कि उनके गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया है इसलिए वह एम्स में भर्ती हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारत को नहीं मालूम कि जाधव पाकिस्तान में किस हाल में है