पीएम मोदी को गाली देने का मामला: अमर सिंह समेत दो लोगों पर केस

0
अमर सिंह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पुराने बड़े नोटों का चलन बंद किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अपशब्द कहने के आरोप में सपा के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद अपमानित महसूस कर रहे RBI कर्मचारियों ने उर्जित पटेल को लिखी चिट्ठी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आईपी सिंह ने आजमगढ़ जिले की शहर कोतवाली में मंगलवार की शाम अमर सिंह और उनके एक अज्ञात मित्र के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़िए :  भारत-जापान के बीच रक्षा, परिवहन और ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में हुए करार

आईपी सिंह के अनुसार, उनके एक पत्रकार मित्र ने उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो भेजा, जिसमें दिल्ली के किसी होटल के पास अमर सिंह के साथ खड़े एक व्यक्ति 500 और 1000 के नोट बन्द किए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिजन को गालियां देते हुए दिख रहे हैं और साथ में खड़े सपा राज्यसभा सदस्य अमर सिंह मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर पर नेगेटिव रिपोर्टिंग से परेशान पीएम मोदी के चार सीनियर मंत्रियों की पत्रकारों से हुई गुप्त मीटिंग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse