इस बार गणतंत्र दिवस पर रचेगा इतिहास! 5000 मदरसों में फहराया जाएगा तिरंगा

0

गणतंत्र दिवस पर वैसे तो हर साल कई अलग-अलग तरह की तैयारियां की जाती हैं। लेकिन इस साल देश के 5000 से अधिक मदरसों के साथ करीब 10 हजार मुस्लिम बहुल इलाकों में तिरंगा फहराया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि और भी कई तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कहना है कि गणतंत्र दिवस पर विशेष आयोजन को लेकर मुस्लिम धर्म गुरूओं और बुद्धिजीवियों से संपर्क किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में मुस्लिम बहुल इलाकों में करीब 1000 स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजन की योजना है।

इसे भी पढ़िए :  अटारी पर लहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, PAK ने लगाया जासूसी का आरोप

अभियान के तहत देश को आजाद कराने और आजादी को बरकरार रखने के लिए अपने प्राणों का आहूति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी। इस बारें में एमआरएम के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के उद्देश्य देश को एक सूत्र में पिरोना है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी को बड़ा झटका: केंद्र के पशु बिक्री बैन फैसले पर HC ने 4 हफ़्तों के लिए लगाई रोक

पिछले साल पूरे देश में 7000 स्थानों पर तिरंगा फहराया गया था। वहीं एमआरएम दिल्ली के संयोजक यासिर जिलानी ने बताया कि इस अभियान के तहत जामिया नगर, बाटला हाउस, सीलमपुर, निजामुद्दीन और जामा मस्जिद इलाके में मदरसों और मस्जिदों से संपर्क किया गया है। मुस्लिम बहुल इलाकों के चौराहों और पार्कों में तिंरगा फहराने के लिए आरब्ल्यूए संगठनों से भी संपर्क किया जा रहा है, जिसका अच्छा परिणाम निकल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी ने अपने गणतंत्र दिवस संदेश में पीएम पर बोला हमला