असम, अरणाचल में बाढ़ से जन जीवन अस्त व्यस्त, उत्तराखंड में तीन की मौत

0

दिल्ली
असम और अरणाचल प्रदेश में आज बाढ़ की वजह से स्थिति और भी खराब हो गई। असम में दो लोगों की मौत होने के साथ कई और क्षेत्र जलमग्न हो गये जबकि उत्तराखंड में बारिश की वजह से दीवार ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। देश के कई हिस्सों में बारिश हुई जबकि राष्ट्रीय राजधानी में बारिश नहीं हुई।

इसे भी पढ़िए :  गंगा नदी को गंदा करने पर हो सकती है 7 साल की सजा, भरना पड़ सकता है 100 करोड़ का जुर्माना

न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

असम में बाढ़ की वजह से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 जिलों में पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ने से 14 जिलों के 1039 गांव जलमग्न हो गये हैं। कई जिलों में गले तक पानी भर गया है और कई घर पूरी तरह से डूब गये हैं। बाढ़ से प्रभावित 21549 लोगों को आश्रय देने के लिए 70 राहत शिविरों और सात राहत वितरण केंद्र खोले गये हैं।

इसे भी पढ़िए :  राजनाथ ने राहुल के बारे में कुछ ऐसा कहा है जो गांधी परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा!