अरुण जेटली लाए GST की सौगात, जानिए किसका घटा दाम और आपको कितना होगा लाभ

0
GST
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

गुरुवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) समिति ने 1,211 वस्तुओं पर टैक्स की दरों पर फैसला किया है। जिसके मुताबिक GST टैक्स से दूध, चाय-कॉफी जैसे खाद्य पदार्थ सस्ते होंगे तो वहीं हेयर ऑयल, टूथपेस्ट और साबुन जैसी चीजों से 10% टैक्स कम होगा। ज्यादातर वस्तुओं पर 18 फीसदी की दर लगाई गई है। वहीं सोना और बीड़ी पर करों की दर को लेकर एकराय नहीं बन पाई और चर्चा जारी है। अरुण जेटली ने जीएसटी परिषद के पहले दिन की बैठक के बाद मीडिया से कहा , “आज किसी भी सामान पर कर को बढ़ाया नहीं गया। बल्कि कई वस्तुओं पर इससे पहले लगने वाली दरों में कटौती की गई है। राजस्व सचिव हंसमुख अधिया ने कहा कि करीब 81 फीसदी वस्तुओं पर 18 फीसदी या उससे कम कर रखी गई है। केवल 19 फीसदी वस्तुओं पर सबसे अधिक 28 फीसदी की दर लगाई गई है।

इसे भी पढ़िए :  मौलाना ने कहा ‘पति के होते पत्नी का नौकरी करना गलत’, पढिए किसने किसने किया समर्थन

 

उन्होंने कहा कि केवल छह श्रेणी की वस्तुओं पर कर की दर का फैसला होना बाकी है, जिनमें सोना, बीड़ी और कार शामिल है। वित्त मंत्री ने कहा कि अनाज सहित खाद्य पदार्थ सस्ते हो जाएंगे, क्योंकि उन्हें छूट वाली श्रेणी में शामिल किया गया है। इस श्रेणी में दूध को रखने का भी प्रस्ताव है। हालांकि डिब्बाबंद या ब्रांडेड खाद्य पदार्थों के बारे में अभी फैसला नहीं लिया गया है। जेटली ने कहा कि शेष वस्तुओं पर कर की दरें परिषद की शुक्रवार की बैठक में तय की जाएंगी। वर्तमान में 400 वस्तुओं को कर से छूट दी गई है। हेयर ऑयल, टूथपेस्ट और साबुन जैसी चीजों पर जीएसटी में 18 फीसदी कर लगेगा, जबकि फिलहाल इन पर 28 फीसदी कर लगाया जाता है। वहीं, चीनी, चाय, कॉफी, खाद्य तेल और कोयले पर 5 फीसदी कर लगेगा।

इसे भी पढ़िए :  एमपी सरकार का आदेश सरकारी स्कूल और दफ्तरों में लगे राष्ट्रपति और पीएम की फोटो

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse