गलत बयानी पर अरूण जेटली को दिया कांग्रेस ने नोटिस

0

आंध्र प्रदेश को स्पेशल स्टेटस का दर्जा मुद्दे पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस जारी किया। राज्यसभा चेयरमैन को नोटिस में, कांग्रेस के सांसद वी पी रामचंद्र राव, जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने जेटली पर सदन के विशेषाधिकार का उल्लंघन का आरोप लगाया और कहा 2014 में संसद ने आंध्र प्रदेश को स्पेशल स्टेटस का दर्जा दिया था।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस से हुई ऐसी चूक कि खड़ा हो गया विवाद, BJP ने कहा-'माफी मांगें सोनिया'

आपको बता दें कि शुक्रवार को राज्यसभा में मुद्दा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए कानून में संशोधन का था ताकि राज्य को नई योजनाओं और विशेष दर्जे का फायदा मिले। प्राइवेट मेंबर बिल के जरिए इस कानून में संशोधन का प्रस्ताव किया जाना था। लेकिन सरकार ने वोटिंग से पहले ही यह कह दिया कि यह मनी बिल है इसलिए इस पर फैसला राज्यसभा में नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़िए :  'सेना के हमले में मारे गए पाकिस्तान के 9 सैनिक'