‘गौरी लंकेश’ की हत्या की चारों तरफ हो रही निंदा, ‘एडिटर्स गिल्ड’ ने न्यायिक जांच की मांग की

0
गौरी लंकेश(फ़ाइल पिक्चर )

पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था ‘द एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ ने भी वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की आज ‘कड़ी निंदा’ की और इस घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की हैं। इसने एक बयान में कहा, ‘‘द एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया गौरी लंकेश की हत्या से काफी स्तब्ध है और इसकी कड़ी निंदा करती है। उनकी हत्या लोकतंत्र में विरोध की आवाज़ के लिए अशुभ संकेत है और प्रेस की आजादी पर क्रूर हमला है.’’

इसे भी पढ़िए :  पुलिसवालों ने समय पर काम पूरा नहीं किया तो देना पड़ सकता है जुर्माना

Click here to read more>>
Source: ABP News