कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने गौरी लंकेश की हत्या की तुलना कलबुर्गी, पानसरे और दाभोलकर से की, हाईअलर्ट जारी

0
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने गौरी लंकेश की हत्या की तुलना कलबुर्गी, पानसरे और दाभोलकर से की

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की तुलना कलबुर्गी, पानसरे और दाभोलकर की हत्या से की है। उन्होंने कहा कि इन हत्याओं में एक जैसे हथियार का इस्तेमाल किया गया है। मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। उधर, राजनाथ सिंह ने इस मामले में कर्नाटक के होम सेक्रेटरी से रिपोर्ट मांगी है। वहीं राज्य में इस हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे है। बेंगलुरु सरकार ने राज्य में हाईअलर्ट जारी कर रखा है। आपको बता दें कि, मंगलवार को गौरी लंकेश की राजराजेश्वरी नगर स्थित उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गौरी लंकेश एक वीकली कन्नड़ मैगजीन “लंकेश पत्रिका” पब्लिश करती थीं।

इसे भी पढ़िए :  मुर्गों की लड़ाई पर लगे रोक, मुंबई हाई कोर्ट की सरकार को फटकार

सीएम ने इस मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम (एसआईटी) से कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस हत्या की लिंक पता नहीं चल सकी है।

इसे भी पढ़िए :  आदिवासियों के लिए एक तिहाई से ज्यादा नहीं खर्च कर पाई मोदी सरकार

सिद्धारमैया ने प्रगतिशील विचारों (progressive thoughts) का प्रचार करने वाले लेखकों को सुरक्षा मुहैया कराने का पुलिस को निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़िए :  मुजफ्फरपुर में 2 थानेदारों पर कातिलाना हमला, एक की बांह तो दूसरे के काटे कान

Click here to read more>>
Source: dainik bhaskar