गूगल CEO सुंदर पिचाई ने की US में पीएम मोदी से मुलाकात, पिचाई ने GST पर दी अपनी राय

0
सुंदर पिचाई

PM मोदी इन दिनों  दो  दिवसीय  विदेश  यात्रा पर हैं। पीएम मोदी के 25 जून (रविवार) को वॉशिंगटन में अमेरिकी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि हर कोई भारत में निवेश करने को लेकर उत्सुक हैं। वो भी इस तरफ देख रहे हैं। पिचाई ने कहा कि अमेरिकी कंपनी के सीईओ के गोलमेज सम्मेलन में पीएम मोदी से कई योजनाओं पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गूगल के सीईओ ने देश में एक जुलाई से लागू होने वाले नए कर व्यवस्था जीएसटी के बारे में भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक कर व्यवस्था लागू करना बहुत मुश्किल था लेकिन आप ऐसा तभी कर सकते हैं जब आप सुधारों के लिए वाकई गंभीर हों। मैं बड़े ध्यान से भारत की तरफ देख रहा हूं कि ऐसा कैसे होता है।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिक्स सम्मेलन 2017: पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को बताया मुख्य मुद्दा, कहा- शांति और विकास के लिए सहयोग जरूरी

 

अपने दो दिनों की यूएस यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी ने अमेरिकी कंपनियों के सीईओस के साथ मुलाकात की और इस दौरान पीएम मोदी ने भारत के विकास यात्रा को उनके सामने रखा। इस बैठक में एपल के टिम कुक, माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला, गूगल के सुंदर पिचाई, सिस्को के जॉन चैंबर्स और अमेजन के जेफ बेजोस मौजूद थे। मोदी ने उनकी सरकार के पिछले तीन साल में उठाये गये और निकट भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  नकदी संकट से जूझते देश को पीएम का आश्वासन, कहा- आगे चलकर नोटबंदी का ये फैसला देगा फायदा

 

मुलाकात के आखिर में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गूगल के सीईओ ने देश में एक जुलाई से लागू होने वाले नए कर व्यवस्था जीएसटी के बारे में भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक कर व्यवस्था लागू करना बहुत मुश्किल था लेकिन आप ऐसा तभी कर सकते हैं जब आप सुधारों के लिए वाकई गंभीर हों। मैं बड़े ध्यान से भारत की तरफ देख रहा हूं कि ऐसा कैसे होता है?

 

इसे भी पढ़िए :  राखी पर चंद्र ग्रहण, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त