सरकार की नई योजना, अब पेट्रोल-डीजल की भी होगी होम डिलीवरी

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पेट्रोल और डीजल के लए अब लंबी लाइनों में लगने की जरुरत नहीं हैं। दरअसल केंद्र सरकार एक नई योजना पर काम कर रही है, जिसमें प्री-बुकिंग के तहत ग्राहकों की मांग पर पेट्रोल-डीजल उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

इसे भी पढ़िए :  मानसून सत्र में पेश किया जाएगा समान न्यूनतम वेतन के लिए नया बिल

 
पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘प्री-बुकिंग पर ग्राहकों को उनके घर पर ही पेट्रोल उत्पाद डिलीवर किए जाने के विकल्प पर विचार कर रही है। मंत्रालय ने बताया कि इस कदम से ग्राहकों को पेट्रोल पंपों पर होने वाली वक्त की बर्बादी और लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा।’

आपको बता दें कि अभी पेट्रोलियम उत्पादों में से बस रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की ही होम डिलिवरी की जाती है, जबकि पेट्रोल, डीज़ल और सीएनजी जैसे उत्पादों के लिए पंपों पर जाना पड़ता है। इससे पहले पेट्रोलियम मंत्रालय ने 1 मई से देश के पांच शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत डेली डायनमिक प्राइसिंग के आधार पर तय करने का फैसला किया था।

इसे भी पढ़िए :  पत्थरबाजों की अब खैर नहीं, कश्मीर पर केंद्र जल्द लेने वाला है यह कड़ा फैसला!

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse