पाकिस्तान का ये लड़का दांतों से करता है हैरत-अंगेज कारनामा, देखिए वीडियो

0
पाकिस्तान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली: पाकिस्तान का एक युवक अपने स्टंट को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. इस यू-ट्यूब वीडियो में युवक दांतों से छह ईंटों को एक साथ उठाए दिख रहा है. वह ईंटों को दांतों के सहारे लेकर चल फिर रहा है. गौर से वीडियो को देखेंगे तो पता चलेगा कि युवक एक ईंट को दांत से दबाए हुए है, बाकी के पांच ईंट को उसके सहारे संतुलित किए हुए है. वह इतने सारे ईंटों को इतनी आसानी से लेकर चल रहा है, जो हर किसी को दंग कर सकता है. दांत के सहारे इतना बोझ लेकर वह आसानी से सड़क पर चलता दिख रहा है. इस वीडियो को लोग वाट्सऐप पर भी काफी शेयर कर रहे हैं. सारे ईंटों का वजह करीब 12 किलो बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़िए :  तेज रफ़्तार कार से टकराया बच्चा, फिर क्या हुआ देखिए इस वीडियो में

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस युवक का नाम सैयद ताहिर है और वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है. वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रसूल नगर गांव का रहने वाला है.पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक गरीबी के चलते सैयद को पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी. एक दिन मजदूरी के दौरान उसने दांत से ईंट उठाने की कोशिश की तो सफल हो गया. बाद में उसने प्रैक्टिस करते-करते छह ईंटों को अपने दांतों के सहारे उठा लिया. यह भी दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी युवक दांत के सहारे आठ ईंटों को उठाने में सक्षम है.
अगले पेज पर देखिए वीडियो

इसे भी पढ़िए :  ‘अपनों’ ‘ने ही लगाई पाक को फटकार, कहा ‘आतंक पर ढोंग करना बंद करो’
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse