नोटबंदी के बाद मोदी का ये फ़ैसला तो कालेधन रखने वालों को मार ही डालेगा

0
जापान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : केंद्र सरकार 500 और 1000 के नोटों को बंद करने के बाद कालेधन पर और सख्ती कर सकती है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘कालेधन पर लगाम लगाने के लिए सरकार और कड़े कदम उठाने की तैयारी कर रही है। इसमें एक सीमा से अधिक रकम के नकद लेनदेन पर रोक लगाना भी शामिल है।’

इसे भी पढ़िए :  भारत और इजराइल के बीच बड़ा रक्षा सौदा, दो अरब डॉलर खर्च कर भारत खरीदेगा 560 मिसाइलें

टाइम्स ऑफ़ इंडिया का कहना है कि राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने उसे दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि, ‘इसके बाद (नोटबंदी) कई फॉलो-अप कदम उठाए जाएंगे। यह एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है, हम अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग फैसलों के बारे में विचार कर रहे हैं।’

इसे भी पढ़िए :  चीनी मीडिया का दावा, भारत सिर्फ 'भौंक' सकता है, हमारे प्रॉडक्ट से मुक़ाबला नहीं कर सकता

यह पूछने पर कि क्या सरकार तीन लाख रुपये से ज्यादा के नकद लेनदेन पर रोक लगाने का विचार कर रही है, अधिया ने कहा, ‘और कदम भी उठाए जाएंगे, इसकी सीमा क्या होगी यह हमें नहीं पता।’ कालेधन पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एसआईटी ने भी तीन लाख रुपये से ज्यादा की रकम कैश में जमा कराने पर रोक लगाने की सलाह दी थी। इस लिमिट का मकसद लोगों को क्रेडिट कार्ड अथवा डेबिट कार्ड, चेक या फिर बैंक ड्राफ्ट इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना है ताकि पैसे के ट्रैक किया जा सके।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा के दलित सांसद और नेता दलित विरोधी छवि को सुधारने के लिए आक्रामक अभियान चलाएंगे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse