नोटबंदी के बाद मोदी का ये फ़ैसला तो कालेधन रखने वालों को मार ही डालेगा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अधिया ने कहा, ‘इस फैसले की टाइमिंग भी उच्च स्तर पर तय की गई। हमने कई विकल्पों पर विचार किया लेकिन अंत में प्रधानमंत्री ने को ही यही विकल्प सबसे ज्यादा पसंद आया। इसकी टाइमिंग के पीछे प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा भी है। पीएम गुरुवार से जापान यात्रा पर जा रहे हैं।’ सरकार ने सप्ताहंत के स्थान पर हफ्ते के बीच में यह घोषणा करना अधिक उचित समझा।

इसे भी पढ़िए :  बुलेट ट्रेन का किया गया शिलान्यास, पीएम मोदी बोले - जापान जैसा कोई दोस्त नहीं मिल सकता

उन्होंने कहा कि सरकार ने कालेधन पर लगाम लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें एसआईटी बनाना, इसकी कुछ सिफारिशों को लागू करना, फॉरन ब्लैक मनी लॉ को अमल में लाना, इनकम डेक्लरेशन स्कीम लाना, बेनामी लॉ, पुराने नोटो को बंद करना और सोने पर एक्साइज ड्यूटी लगाना जैसे कानून शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से बढ़ी घरेलू हिंसा, पतियों ने पत्नियों पर ढाए जुल्म- रिपोर्ट

अधिया ने कहा कि इस नए फैसले (नोटबंदी) से आधिकारिक सिस्टम में ज्यादा पैसा आएगा। उन्होंने कहा, ‘ लोगों को अधिक मोबाइल वॉलेट और प्लास्टिक मनी का इस्तेमाल करना चाहिए।’उन्होंने कहा, ‘टैक्स देने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है। जो लोग टैक्स दे भी रहे हैं वे भी कम-से-कम भुगतान करना चाहते हैं। यह रकम असल टैक्स से कम ही होती है।’अधिया ने साफ कर दिया कि टैक्स अथॉरिटी पैसा जमा कराते समय लोगों से कोई सवाल नहीं पूछेगी।

इसे भी पढ़िए :  इनकम टैक्स के ये 10 नए नियम, आपके लिए है जानना बेहद ज़रूरी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse