गुरमेहर के समर्थन में उतरी मां, कहा- मेरी बेटी नहीं है राष्ट्र विरोधी

0
कारगिल युद्ध
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ABVP के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैम्पेन चलाने वाली गुरमेहर कौर अब सबके लिए एक चर्चा का विषय बन गई है। हर कोई इस मुद्दे पर अपनी टिप्पणी दे रहा है। नेता, अभिनेता और खिलाड़ी भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। लेकिन उनकी मां का कहना है कि उन्हें दुख होता है, जब उनकी बेटी को राष्ट्र-विरोधी कहा जाता है। गुरमेहर की मां राजविंदर कौर ने कहा कि उनकी बेटी जो भी कर रही है, उस पर उन्हें गर्व है।

इसे भी पढ़िए :  ABVP से प्रताड़ित, रहस्यमय हालात में गायब हुआ JNU का छात्र

इंडिया टुडे से बात करते हुए राजवींदर कौर ने कहा, ‘मेरी बेटी जो भी कर रही है उसके लिए हिम्मत चाहिए। जब उसे राष्ट्र-विरोधी बोला जाता है तो दुख होता है। वह जो भी कर रही है, उस पर मुझे गर्व है। मैंने उसे जन्म जरूर दिया, लेकिन अब मैं उससे सीख रही हूं।’

इसे भी पढ़िए :  'प्रधानमंत्री ने आठ लाख करोड़ रुपये के घोटाले को छिपाने के लिये की नोटबंदी'

साथ ही गुरमेहर की मां ने बताया , ‘उसने शांति का संदेश देने का रास्ता इसलिए चुना था, क्योंकि वह नहीं चाहती कि जिन परिस्थितियों का सामना उसे करना पड़ा है, वैसे दिन दुनिया का कोई और बच्चा देखे। पिछले 48 घंटे में जो भी हुआ, मैं उससे बहुत दुखी हूं। मेरी बेटी बहुत ही मजबूत है। मैं मेरी दोस्त से कहती रहती थी, अगर मुझे कुछ हो गया तो मेरी बेटी का क्या होगा। लेकिन अब मुझे पूरा भरोसा है कि मेरी बेटी मजबूत रहेगी और अपना गुजारा कर लेगी।’

इसे भी पढ़िए :  नीस जैसा हमला केरल में भी कराना चाहता था ISIS

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse