सर्जिकल स्ट्राइक के बाद इन राज्यों पर मंडरा रहा आतंकी हमले का खतरा

0
आतंकी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली समेत 6 राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जिन राज्यों में आतकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उनमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और गुजरात शामिल है। गृह मंत्रालय ने सामरिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक परिसरों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, हवाई अड्डों, ऐतिहासिक स्मारकों और देश भर में सरकारी इमारतों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  दिलचस्प! भारत में सबसे पहले कब हुई थी नोटबंदी ? किस नोट को किया गया था करंसी से बाहर ?

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार खुफिया सूत्रों के मुताबिक इस बात की प्रबल संभावना है कि पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बदले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा प्रेरित किए जा रहे आतंकी राजधानी पर हमला कर सकते हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सुरक्षा की समीक्षा की। मीटिंग में देश में फिदायीन हमले और आतंकियों के समुद्री और सरहद के रास्ते आने को लेकर चर्चा हुई। होम मिनिस्ट्री की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन कुछ दिनों में बड़ा “बदला” (Revenge) लेने की कोशिश कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में भारतीय सामानों का विरोध, व्यापार बंद करने की मांग

अगले पेज पर दिल्ली पर कब-कब हुए आतंकी हमले

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse