भारत ‘झूठ का पुलिंदा’ फैला रहा है- पाक सेना प्रमुख

0
राहील शरीफ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने भारत पर ‘झूठ का पुलिंदा’ फैलाने का आरोप लगाया है। शरीफ ने चेतावनी दी कि उनके देश के खिलाफ कोई आक्रामकता या ‘सामरिक मिथ्यानुमान’ को बख्शा नहीं जाएगा।

खबर-पख्तूनख्वा प्रांत के रिसालपुर में पाकिस्तानी वायुसेना के रंगरूटों की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए राहील ने कहा, ‘हमने हाल ही में भयंकर निराशा का दुर्भाग्यपूर्ण प्रदर्शन देखा है’ जो ‘भारत द्वारा झूठ के पुलिंदे और तथ्यों को गलत रूप से पेश करने’ के माध्यम से कश्मीर के भीतर तथा नियंत्रण रेखा पर प्रदर्शित किया जा रहा है’।

इसे भी पढ़िए :  बलूच नागरिकों ने किया दिल्ली स्थित पाक दूतावास के सामने प्रदर्शन, कहा बलूचिस्तान में भी सर्जिकल स्ट्राइक करे भारत

सेना प्रमुख ने कहा, ‘हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपेक्षा करते हैं कि वह एक ऐसे राष्ट्र के प्रति भारतीय कटाक्ष और फर्जीवाड़े की आलोचना करेगा, जिसने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अभूतपूर्व योगदान दिया है’। राहील की टिप्पणी का महत्व भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों के कारण और बढ़ गया है। उड़ी आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर लक्षित हमला किया। हालांकि पाकिस्तान का दावा है कि ऐसा कोई हमला नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  मौत से लड़ रहा है बगदादी, अपनो ने ही दिया जहर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse