प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका से बलात्कार

0
प्राइमरी स्कूल

उत्तर प्रदेश के महोबा ज़िले में कुलपहाड़ प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर को बेहोशी की दवा खिलाकर पड़ोसी युवक ने बलात्कार किया। आरोपी बलात्कार का एमएमएस बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शिक्षिका का लगातार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक उत्पीड़न करते रहे। तीन वर्ष बाद बुधवार को एमएमएस वायरल होने पर शिक्षिका ने कुलपहाड़ कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  उपचुनाव: दिल्ली के बवाना में AAP की बड़ी जीत

शिक्षिका ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि वर्ष 2013 में उसका पड़ोसी घर आया। उसने कोल्डड्रिंक में नशीली दवा पिला दी। बेहोश होने पर आरोपी ने बलात्कार किया और रेप का एमएमएस बना लिया। इसके बाद वह एमएमएस उजागर करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। लड़की लोकलाज के भय से यह बात किसी को नहीं बता सकी।

इसे भी पढ़िए :  गोरखपुर हादसे में बच्चों की मौत पर बोले स्वास्थ्य मंत्री, हर साल ऐसी मौते होती रहती हैं

इसके बाद आरोपी ने बुधवार को उसका एमएमएस वायरल कर दिया। शिक्षिका के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली एसएसआई ध्यान सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी अखिलेश चौबे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  मणिपुर: पेट्रोल की कीमत पहुंची 250 के पार, जानिए बिना गाड़ियों के कैंडिडेट कैसे कर रहे हैं प्रचार