वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रैना की वापसी, जयंत यादव नया चेहरा

0
टीम

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले 3 मैचों के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। नई चयन समिति ने ऑफ स्पिनर आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को पहले तीन मैचों के लिए आराम दिया है, वहीं सुरेश रैना और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई है। नए चेहरों में ऑफ स्पिनर जयंत यादव हैं, जिन्हें अश्विन के स्थान पर शामिल किया गया है।

टीम इस प्रकार है: एमएस धोनी (कप्‍तान), रोहित शर्मा, अजिंक्‍य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जयंत यादव, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, उमेश यादव, मनदीप सिंह, केदार जाधव

इसे भी पढ़िए :  शतकों के बादशाह बनने से अब सचिन से पीछे कोहली, 30 शतक जड़कर पोटिंग की बराबरी

लगभग सालभर बाद रैना की वनडे में वापसी

सुरेश रैना ने अक्टूबर, 2015 में आखिरी वनडे खेला था। इसके बाद उन्हें दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे, फिर जून, 2016 में जिम्बाब्वे दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ अगस्त में अमेरिका में खेली गई दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था।

दाएं हाथ के ऑफब्रेक गेंदबाज जयंत यादव ने साल 2011 में हरियाणा रणजी टीम से अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की थी। वह पिछले कई सत्र से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जयंत ने 2014-15 के सत्र में 32.2 के स्ट्राइक रेट से 33 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसी प्रदर्शन की वजह से उन्हें लिस्ट-ए के मैचों के लिए इंडिया-ए टीम में भी मौका मिला। जयंत ने पिछले रणजी सत्र में 21 विकेट लिए थे। इतना ही नहीं उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ बल्लेबाजी में भी अपने हाथ दिखाए और सहवाग के साथ साझेदारी करते हुए शानदार शतक जड़ा था।

इसे भी पढ़िए :  ...तो कप्तान कोहली के चलते कोच कुंबले की होगी छुट्टी? जानें कौन हो सकता है नया कोच

जयंत टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर अश्विन के फैन हैं। वे उनसे लगातार संपर्क में रहते हैं और समय-समय पर सलाह भी लेते रहते हैं। वे अपने तरकश में नई गेंदें लाने के लिए हमेशा सोचते और उन्हें आजमाते रहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  कोलकाता टेस्ट: पहले दिन टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर बनाए 239 रन

गंभीर को नहीं मिला मौका

कयास लगाए जा रहे थे कि गौतम गंभीर को टेस्ट के बाद वनडे में भी मौका मिल सकता है, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें तवज्जो नहीं दी। गौतम गंभीर ने भारत के लिए आख़िरी वनडे मैच जनवरी 27, 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ़ धर्मशाला के मैदान पर खेला था।