दुर्घटना से बाल-बाल बचे सुरेश रैना, चलती गाड़ी का फटा टायर

0

टीम इंडिया के क्रिकेटर सुरेश रैना सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हैं। हादसा यूपी के इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी के पास उस समय हुआ, जब उनकी कार का टायर फट गया। इसके बाद पुलिस ने उनको दूसरी कार से कानपुर रवाना किया। सूत्रों के मुताबिक रैना अपनी रेंज रोवर (DL-1-CM-4919) से दिल्ली से कानपुर जा रहे थे, जहां उन्हें 13 सितंबर को होने वाले क्रिकेट मैच में भाग लेना था। सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे जैसे ही वो आगरा-कानपुर हाईवे से फ्रेंड्स कॉलोनी में पहुंचे, उनकी कार का एक टायर फट गया।

Highway on my plate #uttarpradesh

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on

इसे भी पढ़िए :  महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और T-20 की कप्तानी छोड़ी
Click here to read more>>
Source: ZEE NEWS