निलंबित IAS ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, शिवराज सिंह चौहान पर दलित विरोधी होने का लगाया आरोप

0
शिवराज सिंह चौहान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बहुत समय से निलंबित चल रही IAS ऑफिसर शशि कर्णावत ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि सीएम शिवराज के चहेते अफसर बेमानी संपत्ति बनाने में लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  वेंकैया नायडू ने बताए पीस टीवी के प्रसारण को बंद करने की वजह

 

चिट्ठी में कर्णावत ने आरोप लगाया कि सीएम शिवराज के चहेते अफसरों ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा है कि सालों से मलाईदार पदों पर बैठ ये अफसर करोड़ों की बेनामी संपत्ति जमा कर रहे हैं। कर्णावत ने यहां शिवराज पर ऐसे अफसरों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से पहले जमीन की खरीद-फरोख्त के आरोपों में घिरी बीजेपी ने दी ये सफाई, आप भी पढ़ें

 

कर्णावत ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में मध्यप्रदेश के एक और IAS रमेश थेटे का भी जिक्र किया है। कर्णावत ने आरोप लगाया है कि सीएम शिवराज दलित विरोधी हैं और रमेश थेटे को जब वरिष्ठ अफसर प्रताड़ित कर रहे हैं तब भी सीएम चुप हैं। इसके अलावा कर्णावत ने आरोप लगाया कि थेटे के अलावा उनके साथ भी सरकार का बर्ताव ठीक नहीं और इसके खिलाफ जब उन्होंने आवाज़ उठाई तो खुद सीएम ने घर बुलाकर सब ठीक होने का वादा किया लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसे भी पढ़िए :  अयोध्या में राम मंदिर का था वादा, लेकिन म्यूजियम बनवाकर काम चलाएगी सरकार!

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse