पाकिस्तान ने करांची के खतरनाक अपराधी के साथ जोड़ा जाधव का नाम

0
पाकिस्तान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस्लामाबाद : पाकिस्तान द्वारा भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को भारतीय जासूस बताकर सजा-ए-मौत दिए जाने के ऐलान के बाद अब इस मामले में एक और नया मोड़ आया है। अब कराची के खतरनाक गैंगस्टर उज़ैर बलोच के साथ जाधव का नाम जोड़ रहा है। उज़ैर को पिछले साल जनवरी में पाकिस्तानी रेंजर्स ने कराची से गिरफ्तार किया था। 2 दिन पहले पाकिस्तानी सेना ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। पाक सेना अब यह दावा कर रही है कि उज़ैर पाकिस्तान के खिलाफ जासूसी करने में जाधव की मदद कर रहा था। हत्या जैसे अपराधों के अलावा उज़ैर पर ‘दुश्मन देशों के लिए जासूसी’ करने और पाकिस्तान-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान पर बरसे राजनाथ, कहा- दम है तो सामने से वार करो

सबसे अहम पक्ष यह है कि पाकिस्तान ने उजै़र पर बलूचिस्तान में अलगाववादी संगठनों की मदद करने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उज़ैर ने पाकिस्तान से अलग होने के लिए संघर्ष कर रहे बलोच संगठनों की मदद की। अब पाकिस्तान ने दावा किया है कि उज़ैर और जाधव का आपस में संपर्क था और वह जाधव की मदद कर रहा था। जाधव की ही तरह उज़ैर पर भी सैन्य अदालत में केस चलाया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल लौटें फॉर्म में, मोदी सरकार पर फिर साधा निशाना

अगले पेज पर पढ़िए- क्या है पाकिस्तान का मकसद

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse