आईआईएमसी में जल्द शुरु होगा संस्कृत जर्नलिज्म का कोर्स

0
आईआईएमसी में जल्द शुरु होगा संस्कृत जर्नलिज्म का कोर्स

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (आईआईएमसी) ने जल्द ही संस्कृत में जर्नलिजम का कोर्स ऑफर लाने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को संपन्न आईआईएमसी एग्जिक्युटिव काउंसिल की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। आईआईएमसी में संस्कृत जर्नलिजम का कोर्स एचआरडी मिनिस्ट्री के अधीन श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ के सहयोग से कराया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  राहुल आजकल भाषण नहीं देते, बल्कि बिलखते हैं: रविशंकर प्रसाद

आईआईएमसी के डायरेक्टर जनरल के.जी.सुरेश ने बताया, ‘यह जर्नलिजम में तीन महीने का अडवांस कोर्स होगा जिसमें विद्यापीठ की देखरेख में संस्कृत पढ़ाने का काम होगा।’

उन्होंने बताया, ‘भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने का हमने प्रयास किया है। हमने उर्दू में एक पूर्णकालिक जर्नलिजम प्रोग्राम शुरू किया, उसके बाद मराठी और मलयालम में। संस्थान में भारतीय जर्नलिजम का भी एक विभाग होगा।’

इसे भी पढ़िए :  खुफिया रिपोर्ट में पाक की नापाक साजिश का खुलासा, सीमापार से भारत भेजे जाएंगे 100 आतंकी

इस कोर्स को करने वाले छात्रों के लिए करियर की संभावना पर सुरेश ने कहा, ‘हमने डीडी में वार्तावली कार्यक्रम शुरू किया है। ऑल इंडिया रेडियो में संस्कृत बुलेटिन चल रहा है। कुछ संस्कृत की पत्रिकाएं भी शुरू होने वाली है। खबर और संस्कृत समझने वाले लोगों के लिए एक मार्केट है। इसकी जरूरत धीरे-धीरे सामने आएगी

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद अब एटीएम और डेबिट कार्ड बढ़ाएंगे लोगों की दिक्कत

Click here to read more>>
Source: nbt