आरटीआई में हुआ खुलासा, इनकम टैक्स को नहीं पता कितने कर्मचारी हैं उसके विभाग में

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

आयकर विभाग में कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी है, यह बात आयकर कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत पुरोहित ने चर्चा करते हुए स्वीकारी। उन्होंने बताया, “देश में आयकर विभाग में कुल 70 हजार पद है, मगर वर्तमान में लगभग 48 हजार कर्मचारी ही कार्यरत है, इस तरह 23 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के पद रिक्त है।”

इसे भी पढ़िए :  CM योगी की हिंदू युवा वाहिनी के नोएडा महामंत्री की गाड़ी का ये वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

वे आगे कहते हैं कि, यह बात सही है कि नोटबंदी के बाद उनका काम बढ़ा है, मगर कर्मचारियों की कमी से उन्हें जूझना पड़ रहा है। वे मानते है कि कर्मचारी सेवानिवृत्त तो हो रहे हैं, लेकिन उस अनुपात में भर्ती नहीं हो पा रही है। एक तरफ विभाग के पास कर्मचारियों की संख्या का ब्योरा नहीं है तो दूसरी ओर भर्ती प्रक्रिया धीमी है, ऐसे में विभाग अपनी बढ़ी जिम्मेदारी को बखूबी कैसे निभा पाएगा और सरकार की मंशा कैसे पूरी होगी, यह सवाल उठने लगे हैं।

इसे भी पढ़िए :  महाराष्ट्र में बुजुर्ग आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse