भारत के साथ रूस करेगा पहला त्रिकोणीय युद्ध अभ्यास

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

ऐसे में अब भारत और रूस ने भी इसी तर्ज पर द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को और मजबूत करने की कवायद शुरू की है। दरअसल, रूस ने पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान के साथ सैन्य अभ्यास कर के भारत को नाराज कर दिया था। भारत ने रूस के सामने इसे लेकर विरोध भी दर्ज कराया था, क्योंकि वह अभ्यास ऐसे वक्त पर किया गया था जब पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने भारतीय सेना के उड़ी कैंप पर हमला किया था जिसमें 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। हालांकि बाद में रूस की ओर से इस तरह की खबरें आई थीं कि अब वह पाकिस्तान के साथ सैन्य अभ्यास करने से परहेज करेगा।

इसे भी पढ़िए :  'ढोंगी बाबाओं' के बाद अब आएगी 'फर्जी मौलानाओं' की लिस्ट!

 

एक सूत्र ने बताया, ‘भारत और रूस ने इंद्र अभ्यास के लिए शुरुआती तैयारी को लेकर बैठक हो चुकी है। इसके फॉर्मैट, इसमें शामिल होने वाले सैनिकों की संख्या और हथियारों को लेकर बातचीत हुई है। इसे अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही दो और कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी।’

इसे भी पढ़िए :  डोकलाम विवाद: चीन की नहीं गई अकड़, भारत को दी 'सबक सीखने' की नसीहत
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse