भारत और वियतनाम ने परमाणु समझौते एवं तीन अन्य समझौतों पर किये हस्ताक्षर

0
भारत और

भारत और प्रभावशाली पूर्वी एशियाई देश वियतनाम ने शनिवार को असैन्य परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच समग्र रणनीतिक साझेदारी को मजबूती मिलेगी।

दोनों देशों ने विमान संपर्क को विस्तार देने, उर्जा दक्षता को लेकर संयुक्त रूप से काम करने और संसदीय सहयोग को बढ़ाने के लिए तीन अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

इसे भी पढ़िए :  बजट 2017: ब्रीफ़केस के साथ संसद पहुंचे जेटली, थोड़ी देर में होगा ‘कहीं खुशी कहीं गम’

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और वियतनाम की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष गुयेन थी किम गान की मौजूदगी में इन समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई पुलिस की रिपोर्ट – ‘आतंकवाद को सही ठहराते हैं जाकिर’

भाषा की खबर के अनुसार, वियतनामी संसदीय कार्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही गान ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की। मोदी ने कहा कि परमाणु उर्जा के क्षेत्र सहयोग को लेकर हुये इस समझौते से भारत और वियतनाम के बीच समग्र रणनीतिक साझेदारी को मजबूती मिलेगी।

इसे भी पढ़िए :  ट्रम्प ने हिलेरी पर लगाए सिविल न्यूक्लियर डील पर सपोर्ट के बदले पैसे लेने के आरोप

मोदी ने इस साल सितम्बर में अपने वियतनाम दौरे के समय हनोई में गान से अपनी मुलाकात को भी याद किया।उन्होंने कहा कि वियतनाम की नेशनल असेंबली की पहली महिला अध्यक्ष गान दुनिया भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं।