भारत ने चीन के 3 पत्रकारों को देश छोड़ने के लिए कहा, खुफिया एजेंसियों ने जताई थी ‘चिंता’

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली : खुफिया एजेंसियों द्वारा चिंता जताए जाने के बाद भारत ने चीन के तीन पत्रकारों को देश छोड़ने के लिए कहा है। चीन के तीन पत्रकारों को 31 जुलाई तक देश छोड़ने के लिए कहा गया है। ये तीनों पत्रकार चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के लिए काम करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान भारत के साथ अच्छा पड़ोसी रिश्ता चाहता है : ख्वाजा मोहम्मद आसिफ

मीडिया रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शायद यह पहली बार है जब भारत ने चीन के पत्रकारों को देश छोड़ने के लिए कहा है। इन तीनों पत्रकारों को पिछले सप्ताह 31 जुलाई तक देश छोड़ने के लिए कहा गया। हाल के दिनों में खुफिया एजेंसियों ने इन पत्रकारों की गतिविधियां संदिग्ध पाईं और इस बारे में अपनी रिपोर्ट सरकार को दी जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया।

इसे भी पढ़िए :  भगवंत मान ने ट्विटर पर मोदी को घेरते हुए लिखा ‘तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हे श्मशान दूंगा’, पढ़िए फिर क्या हुआ

ये पत्रकार हैं शिन्हुआ के दिल्ली ब्यूरो के प्रमुख वू कियांग और मुंबई में दो संवाददाता तांग लू और मा कियांग। तीनों ने अपनी जगह नए लोगों के आने तक अपनी वीजा की अवधि बढ़ाने की मांग की थी। हालांकि, दूतावास सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार ने उनके अनुरोध को ठुकरा दिया है। दूतावास ने मामले को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा सवाल- दलित और पिछड़े राष्ट्रंवादी नहीं हैं क्या?