गुजरात तट से पकड़ी गई पाकिस्तान से आई संदिग्ध नाव, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

0
पाकिस्तानी नाव

उरी हमले के पलटवार के बाद भी पाकिस्तान बाज़ नहीं आ रहा है। रविवार को गुजरात तट से दूर एक पाकिस्तानी नाव पकड़ी गई है। यह नाव तटरक्षक बल के जहाज ‘समुद्र पावक’ ने गुजरात तट से कुछ दूरी पर पकड़ी थी। इसमें 9 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिसने अभी पूछताछ की जा रही है। भारतीय तटरक्षक बल पाकिस्तानी नाव और उसके क्रू मेंबर्स को जांच के लिए पोरबंदर ले जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  विदेश भेजने के नाम पर ठगी का रैकेट चला रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक क्रिकेटर भी शामिल

 

हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ कि नाव में सवार पाकिस्तानी मछुआरे हैं, जो गलती से भारत की समुद्री सीमा में घुस गए हैं या फिर किसी और मकसद से भेजे गए लोग हैं। बता दें, मुंबई के 2008 के हमलों के वक्त भी आतंकी समुद्र के रास्ते से आए थे। उरी हमले और भारत की ओर से पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत की समुद्री सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  भारत आ रही हैं दो पाक नौकाएं, बॉर्डर पर दिखें पाक सैन्य अफसर