बांग्लादेश: साइक्लोन मोरा में फंसे थे 27 लोग, भारतीय नेवी ने सुरक्षित निकाला

0
बांग्लादेश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

साइक्लोन मोरा ने बांग्लादेश में भीषण तबाही मचाई है. हजारों लोग बेघर हो गए हैं. इस बीच भारतीय नौसेना (नेवी) ने रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब 27 लोगों को बचा लिया है. नौसेना प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बुधवार को कहा, भारतीय नौसेना जहाज सुमित्रा ने बांग्लादेश के चिटगांव से 100 मील की दूरी पर समुद्र में फंसे 27 लोगों को बचाया है. इसमें बच्चे, महिला और बुजुर्ग सभी शामिल हैं. पूर्वी नौसेना कमान ने पी-81 एअरक्राफ्ट को बांग्लादेश में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैनात किया है. हालांकि, खराब मौसम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: जानिए वो तकनीक जिसके जरिए बैंक मैनेजरों ने किया खेल, पार कर दिए करोड़ों के नए नोट

बता दें कि साइक्लोन मोरा की वजह से बांग्लादेश में छह लोगों की मौत हो गई, वहीं कई घर तबाह हो गए. चिटगांव में सभी फ्लाइट्स कैंसिल हो गए हैं. वहीं, 10 जिले के 2.5 मिलियन लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़िए :  एम्ब्रेयर विमान समझौता: सीबीआई से जांच करवाएगा रक्षा मंत्रालय

अगले पेज पर पढ़िए- मौसम विभाग ने क्या दी है चेतावनी

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse