ISIS के खुरासान मॅाड्यूल का खुलासा, देश में थी गृह युद्ध कराने की साजिश

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस मॉड्यूल का गठन पिछले साल अगस्त में फरार आरोपी शजीर मंगलासेरी के नेतृत्व में हुआ था। दावा किया गया है कि आईएस में शामिल होने के लिए मंगलासेरी जून 2016 में अफगानिस्तान भाग गया था। आईएस मॉड्यूल को दिया था बड़ी हस्तियों को निशाना बनाने का टारगेटएनआईए के दावे के मुताबिक जांच में पाया गया कि आरोपी ने आईएसआईएस मॉड्यूल का गठन कर उसे देश में बड़ी हस्तियों को टारगेट करने का टास्क दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  बादल ने पत्र लिखकर की राजनाथ से अपील, कहा 'आप' की फंडिंग की हो जांच

 

मॉड्यूल के सदस्यों ने भारत के अंदर और बाहर सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया। इन लोगों ने आईएसआईएस के लिए फंड जुटाने और युवकों को गुमराह कर उन्हें आईएस में शामिल करने की कोशिश की। वहीं दूसरी चार्जशीट में सीरिया में आईएस की ओर से लड़ चुके सुबाहानी हाजा को नामजद किया गया है। उसे एनआईए ने पिछले साल 5 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। वह आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए सितंबर 2015 के मध्य देश से बाहर गया था।एनआईए का दावा है कि हाजा इराक में आईएसआईएस में शामिल हुआ, जहां उसे ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग पाने के बाद वह भारत में ताबही मचाने की मंशा के साथ लौटा था।

इसे भी पढ़िए :  डेंगू ने तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक 90 मामले
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse