पंजाब की नाभा जेल पर हमला, पुलिस की वर्दी में बंदूक की नोंक पर छुड़ा ले गए 5 कैदी

0
पंजाब

बेहद हाई सिक्योरिटी वाली नाभा जेल से पांच कैदियों के फरार होने के बाद सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। जेल से फरार होने वालों में एक गैंगस्टर और दो आतंकी शामिल हैं। खबर है कि इन्हें फरार करने वाले कुछ हथियारबंद हैं जिन्होने पुलिस की वर्दी पहनकर बंदूक की नोंक पर कैदियों को जेल से फरार किया।

बदमाशों ने इस पूरी घटना को बेहद फिल्मी तरीके से अंजाम दिया। चार बदमाश पुलिस की वर्दी में जेल में दाखिल हुए। इसके बाद फायरिंग करते हुए अपने साथियों को भगा कर ले गए। इस बीच जेल पुलिस के जवाबी फायरिंग ना करने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता के निधन के बाद खात्मे की कगार पर AIADMK... ना रही पार्टी, ना बचा चुनाव चिह्न

बदमाश जिन कैदियों को भगा कर ले गए उनमें एक गैंगस्टर विकी गोंडर और खालिस्तान लिब्रेशन फ्रंट का चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू भी शामिल है। बदमाश इस तरह आए थे कि जैसे किसी कैदी को छोड़ने आए हों। फिलहाल सभी आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है और जांच भी शुरू हो चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  सड़क हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, अकेली रह गई एक जान

भागने वालों में शामिल हरमिंदर सिंह मिंटू खालिस्तान लिब्रेशन फ्रंट का चीफ है और दो साल पहले दो साल पहले पंजाब पुलिस ने उसे मलेशिया से बड़ी तरतीब के तहत गिरफ्तार किया था। साथ ही जिन 5 कैदियों को हथियार बंद बदमाश भगा कर ले गए उनमें गैंगस्टर विकी गोंडर भी शामिल है। विकी गोंडर मुक्तसर का रहने वाला है। उसने कपूरथला में हाईवे पर पुलिस कस्टडी में एक दूसरे गैंगस्टर सुख्खा कांलवा की सरेआम हत्या कर दी थी। उसने हत्या करने के बाद सड़क पर भांगड़ा भी किया था।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमले का नाम आते ही उड़ गया नवाज़ शरीफ के चेहरे का रंग, देखें वीडियो

पुलिस इस फरार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। नाभा जेल प्रशासन का कहना है कि उन्हें लगा कि शायद सामान्य रूप से जो पुलिस की गाड़ी आती है कैदियों को पेश करने के लिए उसी में से कोई टीम आयी है।