हिरासत से छूटने के बाद बोले केजरीवाल ने मोदी के बारे में क्या कहा पढ़िए

0
हिरासत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : चार घंटे से अधिक समय की हिरासत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगभग आधी रात के समय आरके पुरम थाने से रवाना हो गए। उन्हें कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक के परिवार से मिलने की कोशिश के चलते हिरासत में लिया गया था।पुलिस सूत्रों ने बताया, ‘केजरीवाल को लेडी हार्डिंग अस्पताल से शाम करीब 7 बजकर 45 मिनट पर हिरासत में लिया गया और उन्हें आरके पुरम थाने लाया गया क्योंकि वहां मीडिया या राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी नहीं थी।’ पुलिस ने उनसे रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर जाने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। बाद में वह उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ थाने से रवाना हुए।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव: यह गांधी होगा विपक्षी दलों का साझा उम्मीदवार?

थाने से रिहा होने के बाद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओआरओपी पर पीएम मोदी ने झूठ बोला है और उन्हें सैनिकों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर यह भी कहा कि मोदी जी के फर्जी राष्ट्रवाद की पोल खुल गई।

अगले पेज पर पढ़िए- कनॉट प्लेस में धारा 144

इसे भी पढ़िए :  शास्त्री य संगीत की लोकप्रिय गायिका किशोरी अमोनकर का निधन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse