अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को कहा शुक्रिया, जानें क्यों…

0
अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज (मंगलवार) जन्मदिन है।  केजरीवाल को कई नेताओं और मंत्रियों ने जन्मदिन की बधाई दी है। बधाई देने वालों में पीएम मोदी भी हैं। पीएम ने उन्हें ट्विटर के जरिए बधाई दी है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी की बधाई पर शुक्रिया अदा किया है…

अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के हिसार जिले के सिवानी में हुआ था। उनके माता-पिता गोविंद और गीता केजरीवाल के तीन बच्चे हैं, जिनमें अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े हैं। उनके परिवार में पढ़ाई को काफी महत्व दिया गया। उनके पिता भी एक इंजीनियर थे, जिन्होंने पिलानी के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से डिग्री ली थी। जबकि खुद अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। उनकी पत्नी सुनीता भी एक आईआरएस अधिकारी हैं। उनके दो बच्चे हर्षिता और बेटा पुलकित हैं।

इसे भी पढ़िए :  गुरमेहर धमकी मामले में FIR दर्ज

उन्होंने सरकारी नौकरी के दौरान ही ‘परिवर्तन’ नाम का आंदोलन चलाया था, जिसके जरिए उन्होंने दिल्ली और आसपास के लोगों की मदद की। जब अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनलोकपाल बिल के लिए अनशन किया तो वह इस आंदोलन से जुड़े। देशभर से इस आंदोलन को समर्थन मिला। उनके साथ इस आंदोलन में योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और किरण बेदी भी थे, लेकिन बाद में ये तीनों उनसे अलग हो गए। अरविंद केजरीवाल ने भी इस बिल के लिए भूख हड़ताल की। लेकिन उसके बावजूद इसका कोई सार्थक परिणाम नहीं निकल पाया और उन्होंने राजनीति में उतरने का मन बना लिया। पार्टी बनाने से पहले अरविंद केजरीवाल ने रॉबर्ट वाड्रा, सलमान खुर्शीद, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं और उद्योगपतियों के खिलाफ आरोप लगाए।

इसे भी पढ़िए :  महिला आयोग नियुक्ति मामला: ACB ने CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्ज की FIR

इससे बाद अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के साथ चुनावों में उतरे और दिल्ली में 15 साल से काबिज कांग्रेस को चुनावों में हराकर सत्ता पर कब्जा किया। लेकिन उनकी सरकार 49 दिन ही चली। उनकी सरकार ने जनलोकपाल के मुद्दे पर इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्हें इस निर्णय के लिए भी आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2015 में दिल्ली की जनता ने उन्हें एक बार फिर शानदार बहुमत दिया। दिल्ली की 70 सीटों में से 64 सीटों पर आम आदमी पार्टी और सिर्फ 3 सीटों पर भाजपा को जीत मिली आज वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं…

इसे भी पढ़िए :  कल से बैंकों की तीन दिन की छुट्टी, आज ही निपटा लें अपने सारे काम वरना होंगे परेशान