प्रधानमंत्री पर ट्वीट कर बुरे फंसे केजरीवाल, पीएम को बताया था रिलायंस जियो का मॉडल

0
केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा। लेकिन वह खुद ही लोगों के निशाने पर आ गए। दरअसल, रिलायंस ने नई शुरू हुई जियो सर्विस का विज्ञापन देते हुए पीएम मोदी का फोटो लगाया था। इसको लेकर ही केजरीवाल ने पीएम को निशाना बनाया। उन्होंने पीएम को रिलायंस के लिए ‘मॉडलिंग’ करने वाला कहा था।। शुक्रवार (2 अगस्त) को केजरीवाल ने लिखा, ‘मोदी जी। आप रिलायंस के ऐड में मॉडलिंग करते रहना।

देश की सारी लेबर मिलके आपको 2019 में सबक़ सिखाएगी।’ लेकिन इसके बाद लोगों ने केजरीवाल की वह फोटो ट्वीट करनी शुरू कर दी जिसमें वह एयरटेल का बोर्ड लिए खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, वह बोर्ड 2015 में हुई दिल्ली हॉफ मैराथन का है। उस बोर्ड पर ही एयरटेल का लोगो है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैराथन को एयरटेल ने प्रायोजित किया था। लेकिन लोगों ने उसे अलग ही संदर्भ में पेश किया। केजरीवाल ने इसके अलावा भी कई ट्वीट किए थे। एक में उन्होंने लिखा था, ‘Any more proof reqd to prove that – मोदी जी अम्बानी की जेब में।’

इसे भी पढ़िए :  27 घंटे देर से चल रही प्रभु की रेल, यात्री परेशान, अफसर बेखबर

दरअसल, रिलायंस जियो मुकेश अंबानी की कंपनी का नई टेलिकॉम सर्विस है। इसके बारे में मुकेश ने 1 अगस्त 2016 को विस्तार से बात भी की थी। रिलायंस जियो ने बेहद कम दाम में सर्विस देने का दावा किया। इसके तहत ग्राहक को तीन महीने तक फ्री डाटा, फोन कॉल और मैसेज मिलेंगे। इसके बाद सिर्फ डाटा पैक का पैसा देना होगा और फोन कॉल और मैसेज हमेशा फ्री रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  भारत बना रहा है स्टेल्थ फाइटर, चीन और पाकिस्तान में हड़कम्प, जानिए क्या है खासियत

देखिए केजरीवाल ने क्या ट्वीट किए-

इसपर लोगों के कैसे ट्वीट आए, देखिए-

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना का पीएम पर निशाना, कहा- चुनाव के चलते मोदी लगा रहे हैं ‘जय श्री राम’ के नारे

https://twitter.com/Being_Humor/status/771600069153857536?ref_src=twsrc%5Etfw