बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक पिता को मिली ‘सज़ा-ए-मौत’, देखें वीडियो

0
छेड़छाड़

उत्तर प्रदेश में अपराध की वारदातें आए दिन बढ़ती ही जा रही हैं। अमरोहा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पर जब उसके पिता आरोपी लड़के से बात करने गए तो उनकी जमकर पिटाई की गई। आरोप है कि मनचलों ने लड़की के पिता को इस कदर पीटा कि उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  शराब असली है या नकली SMS से चलेगा पता

इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इस हादसे में बुरी तरह से टूट चुकी पीड़ित लड़की रो-रोकर इंसाफ की गुहार लगा रही है। लड़की ने आरोपियों के खिलाफ सख्त सज़ा की मांग की। पीड़ित लड़की का कहना है कि मनचले उसे बहुत दिन से परेशान कर रहे थे, अब तो वो हैवानियत की हदें पार कर चुके हैं लिहाज़ा उन्हें उनके किए की सज़ा मिलनी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  यूपी: सरकारी पद पाने के लिए आरएसएस दफ्तर के चक्कर काट रहे बीजेपी कार्यकर्ता

टाइम्स नाउ के सौजन्य से वीडियो –