नई दिल्ली। भाजपा शासित हरियाणा सरकार के केंद्रीय मंत्री अनिल विज ने नोटों पर से महात्मा गांधी को हटाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बापू से भी बेहतर ब्रांड बताने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार(14 जनवरी) ट्वीट कर कहा है कि हिटलर और मुसोलिनी भी बहुत शक्तिशाली ब्रांड थे।
आपको बताते चले कि विश्व में हिटलर और मुसोलिनी को तानाशाह शासकों के रूप में जाना जाता है। राहुल गांधी ने अनिल विज के विवादित बयान पर व्यंग्यात्मक लहजे में जवाब दिया है। राहुल की ओर से पीएम मोदी की तुलना हिटलर और मुसोलिनी से की गई है, जिसपर विवाद हो सकता है।
Hitler and Mussolini were also very powerful brands https://t.co/BdDQtsX0gE
— Office of RG (@OfficeOfRG) January 14, 2017
गौरतलब है कि शनिवार को सुबह हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा था, ‘जब से खादी के साथ गांधी का नाम जुड़ा खादी डूब गई। नोट पर गांधी की तस्वीर चिपकी तो नोट भी गर्त में गया। ऐसे में अच्छा किया गया कि गांधी की तस्वीर हटाकर मोदी की लगा दी गई है। मोदी गांधी से बड़ा ब्रांड हैं, मोदी की तस्वीर लगने से खादी की कीमत 14 प्रतिशत बढ़ी।
विज ने तो यहां तक कहा कि नोटों से भी महात्मा गांधी की फोटो हटाई जाएगी, हालांकि बाद में उन्होंने इस बयान को वापस ले लिया। विज की टिप्पणी की व्यापक आलोचना हुई है, यहां तक कि उनकी पार्टी ने बयान की निंदा की है।