संसद में खड़गे का मोदी पर तंज, कहा- ‘आपका प्रेम मेरे से शादी किसी और से’

0
खड़गे
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

संसद में आज(सोमवार) को हंगामे के बीच एक अलग नजारा देखने को मिला। जब राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की बात पर पीएम नरेंद्र मोदी अचानक से हंस दिये।

 

दरअसल सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर हमलावर मुद्रा में थे। खड़गे ने कहा कि पीएम ने कहा था कि एक लाख करोड़ में अहमदाबाद से मुंबई बुलेट ट्रेन आएगी। अब 2 साल में बुलेट ट्रेन नहीं आई। एक साल में 62 बार ट्रेन डिरेल हुई है। बजट में एक्सीडेंट को रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया। खड़गे ने इसके बाद कहा कि ‘आपका तो ऐसा है कि आपका प्रेम मेरे से है और शादी किसी और से है।’ खड़गे की इस बात पर पीएम मोदी को हंसी आ गई।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश ने ढाका हमले के मास्टरमाइंड की पहचान की

 

बजट को लेकर खड़गे ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने देश से झूठे दावे किए। ये सरकार सिर्फ भाषण में तेज है। खड़गे ने पूछा- बुलेट ट्रेन का क्या हुआ? रेल हादसों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। पहले सरकार ने मनरेगा का मजाक उड़ाया लेकिन अब इसका बजट बढ़ा दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  गोरक्षकों ने जिसे पीट-पीटकर मार डाला वो नहीं था गौ तस्कर, पढ़िए- बेगुनाह की मौत का पूरा सच!

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse