यूपी चुनाव: दावों से उलट, बीजेपी ने दिए सबसे ज़्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को टिकट

0
चुनाव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान 11 फरवरी को शुरू हो रहे हैं। चुनाव से ठीक एक महीने पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स ने 839 में से 836 उम्मीदवारों से जुड़ी एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें सभी राजनीतिक दलों में आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों की भरमार है। बता दें, चुनाव प्रचार के दौरान सभी दलों ने राज्य को अपराध मुक्त कराने का दावा किया है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तराखंड चुनाव में 'पीके' को लाने पर बीजेपी का तंज- कांग्रेस को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं

वहीं हाल ही में उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह ने सपा सरकार को कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अगर सपा सरकार में गुंडाराज है, माफियाओं का आतंक है। बीजेपी को यूपी से गुंडाराज का खात्मा करना है, ताकि बहन-बेटियों की सुरक्षा की जा सके। उन्होंने कहा की सरकार आने पर सभी गुंडों को जेल भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  मणिपुर चुनाव 2017 : पहले चरण में 38 सीटों के लिए मतदान शुरू

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse