यूपी चुनाव: दावों से उलट, बीजेपी ने दिए सबसे ज़्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को टिकट

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

जहां एक और बीजेपी गुंडाराज का खात्मा करने के दावे करती नहीं थक रही, वहीं एडीआर की ये रिपोर्ट इन दावो से उलट है। इस रिपोर्ट के मुताबिक होने वाले चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज़्यादा क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले नेताओं को टिकट बांटा है। रिपोर्ट के मुताबिक पहले चरण में बीजेपी के कुल 73 उम्मीदवारों में से 29 (40 फीसदी) उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर बसपा है जिसके 73 में से 28 (38 फीसदी) उम्मीदवारों का क्रिमिनल बैकग्राउंड है। वहीं सपा के महज़ 15 उम्मीदवार (29 फीसदी) और सबसे कम कांग्रेस के 6 उम्मीदवार (25 फीसदी) आपराधिक छवि वाले हैं।

इसे भी पढ़िए :  आज कांग्रेस जारी करेगी युपी में चुनावी घोषणा पत्र, पढ़िए क्या हो सकता है खास ?

इस रिपोर्ट में इन उम्मीदवारों की संपत्ति का भी ब्यौरा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण के कुल उम्मीदवार 839 में से 302 करोड़पति हैं। जिसमें बसपा पहले नंबर पर है। बसपा ने 66 करोड़पति उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इस लिस्ट में बीजेपी दूसरे स्थान पर है। बीजेपी ने बसपा से महज़ पांच उम्मीदवार कम यानी कि 61उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं सपा के 40 उम्मीदवार करोड़पति है। कांग्रेस के सबसे कम 18 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

इसे भी पढ़िए :  मिशन यूपी 2017: मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार डा. मंजू शिवाच से खास बातचीत
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse