नोटबंदी: केंद्र को हाई कोर्ट से फटकार, कहा- सरकार ने अपने दिमाग का सही इस्तेमाल नहीं किया

0
हाई कोर्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी पर सरकार को कलकत्ता हाई कोर्ट ने फटकार लगाई है। शुक्रवार को नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि नोटबंदी को लेकर सरकार रोज नए फैसले ले रही है और अगले दिन उसे बदल दे रही है। फैसलों को ऐसे रोज बदलना ठीक नहीं है। बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी लाइनों से लोग परेशान हो रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  शत्रुघ्न सिन्हा ने साधा पीएम पर निशाना, कहा कांग्रेस मुक्त की जगह तंबाकू मुक्त बनाए भारत

नोटबंदी के 10वें दिन भी देश में हालात जस के तस हैं। सरकार हर दिन नया फैसला ले रही है। कोर्ट ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए जज ने कहा कि अस्पतालों में कैश की वजह से जरूरी इलाज नहीं हो पा रहा है। अपने बेटे की बीमारी का जिक्र करते हुए जज ने कहा, ‘मेरे बेटे को डेंगू है, लेकिन कैश की वजह से अस्पताल में उसका इलाज नहीं हो पा रहा।’

इसे भी पढ़िए :  सपा के साथ गठबंधन पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, कहा- ऐसे तो 127 साल नहीं आ पाएंगे सत्ता में
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse