आरक्षण पर संघ के बयान से भड़के लालू, कहा- खैरात नहीं हक है

0
लालू प्रसाद यादव
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरएसएस ने आरक्षण पर बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने आरक्षण खत्म किए जाने की वकालत की है। हालांकि, उन्होंने साथ में यह भी कहा कि जब तक समाज में भेदभाव मौजूद रहता है और जब तक सबको समान अवसर न मिले, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। वहीं, आरजेडी सुप्रीम लालू प्रसाद यादव ने वैद्य की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आरक्षण का अधिकार छीनना किसी के बस का नहीं है। लालू ने कहा कि लगता है बीजेपी ने बिहार चुनाव से कोई सबक नहीं लिया है।

इसे भी पढ़िए :  मुश्किल है जाकिर नाइक को अपराधी साबित करना

शुक्रवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में वैद्य ने कहा कि आरक्षण को खत्म करना चाहिए और इसकी जगह ऐसी व्यवस्था लाने की जरूरत है जिसमें सबको समान अवसर और शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि अगर लंबे समय तक आरक्षण जारी रहा तो यह अलगाववाद की तरफ ले जाएगा। संघ प्रचारक ने कहा, ‘किसी भी राष्ट्र में हमेशा के लिए ऐसे आरक्षण की व्यवस्था का होना अच्छी बात नहीं है। सबको समान अवसर और शिक्षा मिले।’ हालांकि, वैद्य ने साथ में यह भी कहा कि जब तक समाज में भेदभाव रहे और जब तक सबको समान अवसर न मिले, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार पर शिवसेना का हमला, कहा- अब 2000 के 'मेड इन पाकिस्तान' नोट आ रहे हैं भारत
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse