लाल चौक पर तिरंगा फहराने गई लड़की को प्रशासन ने हवाई अड्डे से लौटाया

0

दिल्ली

ऐतिहासिक लाल चौक पर सार्वजनिक तौर पर तिरंगा झंडा फहराने का संकल्प लेने वाली और अलगाववादियों को रोक कर दिखाने की चुनौती देने वाली लुधियाना की 15 साल की एक लड़की को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रशासन ने आज वापस भेज दिया।

इसे भी पढ़िए :  9 मार्च से होंगी CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 अन्य लोगों के साथ जाह्नवी बहल हवाई अड्डे पर पहुंची लेकिन सभी को बिना कारण बताए वापस भेज दिया गया।

बहल इससे पहले राष्ट्रवाद पर चर्चा के लिए जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार को चुनौती देकर सुखिर्यों में आयी थी।

इसे भी पढ़िए :  राजस्थान की कड़वी हकीकत, शादी की उम्र से पहले ही विधवा हो गई कई हजार बच्चियां

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बहल सहित छह लोग चंडीगढ़ से एक विमान से जबकि 25 अन्य दिल्ली से दूसरे विमान से पहुंचे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी को उसी विमान से वापस भेज दिया गया जिससे वे आए थे।’’ उसने 23 जुलाई को कहा था, ‘‘मैं 15 अगस्त को श्रीनगर में लाल चौक पर तिरंगा फहराउंगी क्योंकि यह वह जगह है जहां पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया।’’

इसे भी पढ़िए :  मोदी का मुरीद हुआ 3 करोड़ का इनामी नक्सली, कहा- पीएम अगर कर दें ये काम तो फेक देंगे हथियार