पाकिस्तान में सेना के तलाशी अभियान में 11 आतंकवादी गिरफ्तार

0

दिल्ली

पाकिस्तान में सेना और पुलिस कर्मियों के एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 11 कुख्यात आतंकवादी गिरफ्तार किए गए ।

पाकिस्तान सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन के एक अधिकारी ने बताया कि लाहौर के उपनगरीय इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद कल रात यह अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में छापे जा रहे है 2000 के नकली नोट, BSF ने 2000 के 40 नकली नोट किए बरामद

आईएसपीआर के एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान कल रात तीन घंटे से ज्यादा समय तक चला और इस दौरान एक आतंकवादी संगठन से अलग हुए संगठन के 11 सदस्य गिरफ्तार किए गए।

इसे भी पढ़िए :  पाक अधिकृत कश्मीर में भड़का विद्रोह, सरकार ने मीडिया पर लगाया बैन

गिरफ्तार किये गए आतंकवादी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से टूट कर बने जमातुल अहरार से संबंधित हैं। भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए।

इससे पहले, राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी प्राधिकरण और पंजाब के गृह विभाग ने अलग-अलग अलर्ट जारी किया था और चेतावनी दी थी कि भारत से लगे वाघा और गंडा सिंह पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आतंकवादी हमले हो सकते हैं ।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में बढ़ाई जाएगी हिंदू मंदिरों की सुरक्षा, 40 करोड़ का प्रोजेक्ट बनकर तैयार