मुआवजे के लिए दिल्ली की सड़कों पर भटकने को मजबूर शहीद मनदीप सिंह का परिवार, PM मोदी से मांगी मदद

0
मंदीप सिंह
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए 17 सिख रेजिमेंट के सिपाही मनदीप सिंह के परिवार को चार महीने बाद भी मुआवजे में हो रही देरी को लेकर दिल्ली की सड़कों पर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर को बचाना है तो पीएम मोदी को बनना पड़ेगा हिटलर : शिवसेना

 

बता दें कि शहीद मनदीप जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में तैनात थे, जहां गत वर्ष 28 अक्टूबर 2016 को आतंकियों से हुई मुठभेड़ के दौरान वो शहीद हो गए थे। पाकिस्तानी ने कायरतापूर्ण हरकत करते हुए उनके शव को क्षत-विक्षत कर कथित तौर पर सिर काट दिए थे।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमला: कांग्रेस ने पर्रिकर और डोभाल से मांगा इस्तीफा

 
इस घटना को लेकर सेना से लेकर आम लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उस वक्त सभी नेता की तरफ से शहीद के परिवार को यह भरोसा दिया गया था कि उनका ख्याल केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी रखेंगी, लेकिन चार महीने बीत गए और मनदीप का परिवार अब दिल्ली के सड़कों पर है। ताकि पीएम मोदी से मिल सके और पूछ सके कि उनके वादों का क्या हुआ?

इसे भी पढ़िए :  उमर अबदुल्ला का सवाल- कश्मीर पर कब जागेंगे पीएम मोदी

 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse