अमेरिका ने फिर किया सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन, कहा: भारत को आत्मरक्षा का अधिकार

0
भारत पाकिस्तान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली:  पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के समर्थन का स्पष्ट संकेत देते हुए अमेरिका ने कहा है कि वह भारत के इस रख से सहमति रखता है कि आतंकी खतरों से सैन्य तरीके से निपटने की आवश्यकता है। उसने उरी हमले को ‘‘सीमा पार आतंकवाद का स्पष्ट मामला’’ करार दिया ।

इसे भी पढ़िए :  भारत के विदेश सचिव ने कहा, पहले की भी सरकारों ने कराई है सर्जिकल स्ट्राइक

अमेरिका ने पाकिस्तान के उस हालिया तर्क को भी खारिज कर दिया जिसमें उसने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में शांति को कश्मीर मुद्दे से जोड़ने की कोशिश की थी ।

इसे भी पढ़िए :  13 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ सेना की सबसे बड़ी कार्रवाई, पाक चौकियों पर जबर्दस्त हमला

व्हाइट हाउस ने हालिया लक्षित हमलों के मद्देनजर भारत के खुद की रक्षा के अधिकार का समर्थन किया, लेकिन दोनों पड़ोसियों के बीच भारी सैन्यीकरण को लेकर सावधानी और संयम बरतने की भी सलाह दी ।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर आजादी की लड़ाई की नयी लहर देख रहा है:नवाज शरीफ

इसने यह भी कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक प्रयास कर रहा है कि भारत इस साल के अंत तक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह :एनएसजी: का सदस्य बन जाए ।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse