जयललिता की हालत अब भी बेहद नाजुक, पार्टी मुख्यालय पर विधायकों की बैठक

0
अन्‍नाद्रमुक

नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की हालत गंभीर होने के बाद उनके समर्थकों में शोक का माहौल है। सूबे की सीएम की हालत दूसरे दिन भी बेहद नाजुक बनी हुई है। इस बीच जयललिता की नाजुक हालत को देखते हुए पार्टी मुख्यालय पर सभी विधायकों की बैठक शुरू हो गई है। हालांकि, पार्टी का दावा है कि विशेषज्ञों की निगरानी में जयललिता का हो रहा इलाज अपना असर दिखा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  लेडी गागा से मिले दलाई लामा, चीन ने जताई आपत्ति

वहीं अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री जयललिता के उत्तराधिकारी के चयन के लिए पार्टी विधायकों को एकजुट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से खबर दी गई है कि ओ. पन्नीरसेल्वम को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म, पीठ दिखाकर भागे आतंकी

खबरों के मुताबिक, एआईएडीएमके के सभी विधायकों ने एक हलफनामे पर दस्तखत किए हैं जिसमें ओ पन्नीरसेल्वम पर भरोसा जताया गया है। हालांकि, अभी तक इस बात की सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं कि पन्नीरसेल्वम तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो विवाद: आर्मी चीफ से मिलीं महबूबा मुफ्ती, कहा 'डंडे से कुछ नहीं होगा, ऐसा दोबारा ना हो'