अयोध्या में राम मंदिर का था वादा, लेकिन म्यूजियम बनवाकर काम चलाएगी सरकार!

0
महेश शर्मा
फाइल फोटो

वर्ष 2017 में देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है। राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बार फिर सियासी पारा चढ़ने लगा है। हर और राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर उठने लगा है। पिछले कई चुनावों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा अलापने वाली बीजेपी सरकार अयोध्या में राम का म्यूजियम बनवाएगी।

इसे भी पढ़िए :  MCD चुनाव: आज नामांकन का आखिरी दिन, BJP, AAP और कांग्रेस ने झोंकी ताकत, कई सीटों पर सस्पेंस

आपको बता दे, संस्कृति मंत्रालय ने राम संग्रहालय बनवाने की योजना बनाई है। चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राम और रामायण संग्रहालय बनवाने के लिए भूमि भी आवंटित कर दी है। यह भूमि विवादित जगह से 10-15 किलोमीटर की दूरी पर है।

इसे भी पढ़िए :  हाफिज सईद का नया पैंतरा, कश्मीर मुद्दा को सुरक्षा परिषद् में उठाने के लिए याचिका दायर की

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, अगले हफ्ते केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा इस प्रॉजेक्ट के सिलसिले में अयोध्या जाएंगे। इसके साथ ही अगले सप्ताह मंत्रालय रामायण सर्किट अडवाइजरी बोर्ड से भी बातचीत करने की योजना बना रहा है। वहीं संस्कृति मंत्रालय म्यूजियम के लिए दी गई राशि को भी बढ़ाना चाहता है, जिससे राम की जन्मस्थली और हिंदू मान्यताओं के अनुसार प्राचीन शहर को सुंदर बनाया जा सके।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में मिली राहत, 24 नवंबर तक इस काम में चल सकते हैं पुराने नोट, पढ़िए खबर

शर्मा ने बताया कि इसमें कुछ भी राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने इस प्रॉजेक्ट की राशि बढ़ाने का फैसला किया है।