नगरोटा आर्मी यूनिट पर हमले में 2 अफसर समेत 7 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर

0
नगरोटा
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में मंगलवार सुबह सेना की यूनिट पर हुए आतंकवादी हमले में 2 अफसरों समेत 7 सैनिक शहीद हो गए। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादियों को भी मार गिराया गया। सेना की उत्तरी कमान ने बयान जारी कर बताया है कि मंगलवार सुबह भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने पुलिस की वर्दी में सेना की यूनिट पर हमला किया। मौके पर ‘बंधक संकट’ जैसी स्थिति बन गई थी।

इसे भी पढ़िए :  मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का रुख शर्मनाक: VHP

 

सेना ने अपने बयान में बताया, ‘मंगलवार की सुबह, भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने पुलिस की यूनिफॉर्म में आर्मी यूनिट पर हमला किया। यह आर्मी यूनिट नरगोटा कॉर्प्स हेडक्वॉर्टर से तीन किलोमीटर की दूरी पर है। आतंकवादी फायरिंग करते हुए और ग्रेनेड फेंकते हुए ऑफिसर्स मेस कॉम्प्लेक्स में दाखिल हो गए। शुरुआती जबावी कार्रवाई में, एक अफसर और तीन जवान शहीद हो गए।’

इसे भी पढ़िए :  पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए मिलेगा पैसा: चुनाव आयोग
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse