खुलासा: राजनीतिक पार्टियों की कमाई का 69 फीसदी हिस्सा अज्ञात स्त्रोतों से हासिल

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2004-05 से 2014-15 के बीच राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों की कुल कमाई 11,367.34 करोड़ रुपये रही, जिसमें मात्र 31 प्रतिशत आय के ही स्रोत के बारे में जानकारी है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के मंत्री को भी नहीं बख्शे बिल्डर्स, राज्यवर्धन राठौर को दिया जर्जर फ्लैट

रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें से 69 फीसदी कमाई अज्ञात स्रोत से हासिल हुआ, जबकि 16 प्रतिशत ज्ञात दाताओं ने दी और 15 फीसदी कमाई दूसरे स्रोतों से हुई। दरअसल, मौजूदा नियमानुसार राजनीतिक दलों को किसी भी व्यक्ति या संस्था से प्राप्त हुए 20,000 रुपये से कम का स्रोत बताने की आवश्यकता नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  जल्लीकट्टू: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता का वीडियो देख भड़के कमल हासन, बोले- ये क्या है?

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 11 सालों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अज्ञात स्रोत से करीब 3,323.30 हजार करोड़ रुपये की आय हुई जो कांग्रेस की कुल आय का 83 प्रतिशत हिस्सा है। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी को अज्ञात स्रोत से कुल आय 2,125.91 करोड़ रुपये रही जो कुल आय का 65 फीसदी हिस्सा है।

इसे भी पढ़िए :  सुनामी पीड़ितों की मदद के लिए आया पैसा कहां गया ? सरकार को देना होगा 524 करोड़ का हिसाब

आगे पढ़ें, क्षेत्रीय पार्टियों की कमाई

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse