खुलासा: राजनीतिक पार्टियों की कमाई का 69 फीसदी हिस्सा अज्ञात स्त्रोतों से हासिल

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

क्षेत्रीय दलों में समाजवादी पार्टी को मिले कुल दान में से 766.27 करोड़ रुपये यानि 94 प्रतिशत, जबकि शिरोमणि अकाली दल को मिले 88.06 करोड़ रुपये या 94 प्रतिशत धन अज्ञात स्रोतों से हासिल हुआ। सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों में बसपा अकेली ऐसी पार्टी है जिसे 2004-05 और 2014-15 के बीच किसी ज्ञात स्रोत ने 20,000 रुपये से अधिक का चंदा नहीं दिया।

इसे भी पढ़िए :  आज रुस के राष्ट्रपति पुतिन से पीएम मोदी करेंगे मुलाकात, कुडनकुलम न्यूक्लियर डील पर होंगी सबकी निगाहें

एडीआर के अनुसार 2004-05 के दौरान राष्ट्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से हुई 274.13 करोड़ रुपये की कुल आय 2014-15 में 313 प्रतिशत बढ़कर 1,130.92 करोड़ रुपये हो गई। क्षेत्रीय दलों की आय भी 37.393 करोड़ रुपये से 652 प्रतिशत बढ़कर 281.01 करोड़ रुपये हो गई।

इसे भी पढ़िए :  साध्वी प्रज्ञा को क्लीनचिट तो मिल गई, लेकिन जेल से निकलने की राह इतनी आसान नहीं
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse